फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress observes black day on three year celebration of himachal pradesh government

सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Sun, 27 Dec 2020 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Congress observes black day on three year celebration of himachal pradesh government
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को जयराम सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भर में काला दिवस मनाया। इस दौरान प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम तक कांग्रेस ने जुलूस निकाला।  

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जयराम सरकार का तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और सरकार जश्न में डूबी हुई है। लोग कोरोना से लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार जश्न मना रही है। भाजपा अपने प्रचार में लाखों करोड़ों खर्च कर रही है। प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्जों की बैसाखी पर चल रही है। उन्होंने कहा कि विकास की इबारत प्रचार से नहीं लिखी जाती।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। असल में वह पंजाब से संबंध रखते हैं और किसान इन्हें वहां से दौड़ा रहे हैं। भाजपा ने आज प्रदेश को देश की कोरोना राजधानी बना दिया है। प्रदेश में एक हजार से ऊपर लोग इस संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में भाजपा सरकार ने अपनी सारी सीमाएं लांघ दी हैं। प्रदेश सचिवालय में सैनिटाइजर घोटाला, स्वास्थ्य विभाग में पीपीई घोटाला, मुख्यमंत्री राहत कोष में घोटाला, किसान निधि योजना में घोटाला हुआ है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। इस दौरान शिमला जिला के कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विफलता के नाम रहे यूटर्न सरकार के तीन साल : सुक्खू 
कांग्रेस विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यूटर्न सरकार के तीन साल विफलताओं के नाम रहे। कोरोना को नियंत्रित करने के बजाय फैलाने का काम किया। कोरोना से 800 से अधिक मौतें हुईं और 700 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। सरकार की तीन साल की यही सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। 

सुक्खू ने सरकार से पूछा कि इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं, जिस पर प्रदेश नाज कर सके। प्रदेश में 8 लाख से अधिक बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। 

मुख्यमंत्री की अफसर और मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुनते। सरकार में तालमेल नहीं है। भाजपा में अंदरखाते छिड़ी वर्चस्व की जंग का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


कहा कि नशा तस्करों को राजनीतिक शह मिल रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कसौली में अवैध निर्माण गिराने गई टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की अधिकारी शैल बाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सरकार के 3 साल के कार्यकाल में लगभग 1000 बड़े अपराध हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed