फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress notice to sukhwinder sukhu after sending letter to rahul gandhi

राहुल गांधी के दफ्तर भेजे सुक्खू के पत्र पर बवाल, नोटिस जारी

Thu, 30 May 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
congress notice to sukhwinder sukhu after sending letter to rahul gandhi
फाइल फोटो

हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राहुल गांधी के नाम भेजे पत्र पर कड़ा संज्ञान लिया है। बिना हस्ताक्षर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (आरजी) के कार्यालय में पहुंचे पत्र से कांग्रेस में खलबली मची है, क्योंकि इस पत्र में जिन नेताओं के नाम लिखे थे, उनमें से कई नेता पत्र पर हस्ताक्षर करने की बात से मुकर गए हैं।

विज्ञापन


अब पार्टी आलाकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और सुखविंद्र सिंह को नोटिस जारी कर दिए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से भेजे नोटिस में पूछा है कि जब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राहुल के अध्यक्ष पद पर बने रहने के संबंध में बुधवार को राजीव भवन में प्रस्ताव पारित किया जाना था तो इससे एक दिन पहले राहुल गांधी के नाम पत्र भेजने की क्यों जरूरत पड़ी? 

विज्ञापन

ये सवाल उठाए

क्या कारण था कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को साइड लाइन करना पड़ा। इससे अधिक गंभीर मामला हाईकमान के ध्यान में यह भी आया कि जिस पत्र में लोकसभा चुनाव में जिन पार्टी नेताओं ने पार्टी काडर के नेता को हमीरपुर सीट से टिकट देने की मांग की थी, उन्हीं नेताओं को सुखविंद्र के नाम से राहुल को भेजे पत्र में शामिल किया है।

हाईकमान ने कड़ा नोटिस लेते हुए प्रदेश पार्टी नेताओं से एक-एक कर संपर्क स्थापित किया तो मामले की पूरी पोल-पट्टी खुलकर सामर्ने आई। बताते हैं कि पत्र में जिनके नाम थे, आरजी आफिस ने उन नेताओं से एक-एक कर पूछा कि पत्र में आपने हस्ताक्षर किए हैं। इस पर ये सभी सात नेता हस्ताक्षर करने की बात से सीधे मुकर गए।  

विधायकों और अन्य नेताओं से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने ही सुक्खू के भेजे पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं तो इन नेताओं ने साफ इंकार कर दिया।
- कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed