फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years

Himachal News: कांग्रेस विधायकों का पलटवार, सरकार स्थिर, पांच साल चलेगी, जानें किसने क्या कहा

Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में चले सियासी ड्रामे पर कांग्रेस विधायकों ने पलटवार किया है। इन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात थी हीं नहीं। 

विज्ञापन
Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years
हिमाचल सरकार की संयुक्त पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चले सियासी ड्रामे पर कांग्रेस विधायकों ने पलटवार किया है। इन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात थी हीं नहीं। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास ओकओवर पहुंचे विधायकों ने सरकार के पांच साल तक रहने का दावा भी किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years
सीपीएस संजय अवस्थी। - फोटो : संवाद

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के बयान कि भगवान भी नहीं बचा सकते सरकार पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि अब संदेश मिल चुका है कि भगवान ही सृष्टि का मालिक है, हमें इनसे ऊपर नहीं बनना चाहिए। सरकार को लोगों की दुआओं और 14 माह के कार्यकाल की योजनाओं का आशीर्वाद मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years
विधायक कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कुछ भी बोले, सरकार नहीं बदलेगी
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार पूरी तरह से स्थिर है। नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात मेरे ध्यान में नहीं है। अभी प्राथमिकता है कि सभी विधायक मिल कर रहें। उन्होंने कहा कि जो बाहर गए हैं, उनसे भी बात हो रही है। उनकी नाराजगी भी दूर करने के प्रयास जारी है। राठौर ने कहा कि भाजपा तो कुछ भी बोल सकती है। सरकार बदलने वाली नहीं है।

विज्ञापन

Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years
विनय कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष। संवाद

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार को किसी से कोई खतरा नहीं है। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि अल्पमत में तो भाजपा बीते 14 माह से है। आगे पांच साल तक भी अल्पमत में ही रहेगी। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सरकार पांच साल तक चलेगी। भुवनेश्वर गौड़ ने कहा सरकार स्थिर है, सुक्खू ही मुख्यमंत्री रहेंगे। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हित में कार्य कर रहे है।

Congress MLAs counterattack, govt stable, will last for five years
कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के साथ हैं। पर्यवेक्षकों से वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारित हुआ है। इसके चलते मुख्यमंत्री ने वीरवार सुबह ब्रेकफास्ट पर बुलाया है। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि सरकार को कोई भी खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed