फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress MLA rajinder rana hits out at government over vigilance probe

विजिलेंस जांच पर राजेंद्र राणा ने किया पलटवार, बोले- दम है तो आरोप साबित कर मुझे गिरफ्तार करो

Thu, 25 Feb 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
congress MLA rajinder rana hits out at government over vigilance probe
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर के सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा चार्जशीट में उन पर लगाए गए आरोपों की जांच सरकार विजिलेंस के बजाय सीबीआई से करा ले। सरकार में दम है तो आरोप साबित कर उन्हें गिरफ्तार करे। वीरवार को मीडिया से बातचीत में राणा ने कहा कि उन्होंने आज तक मुफ्त में किसी से चाय तक नहीं पी। अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में लगाया है।

विज्ञापन


ऐसे में उन पर भाजपा की चार्जशीट में वन कटान व खनन से कमाई के आरोप हास्यास्पद हैं। उन्होंने चार्जशीट को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि लगता है यह आरोप पत्र रात के अंधेरे में तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


राणा सोलन नगर निगम चुनाव में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐन मौके पर उस वक्त यह शिगूफा छोड़ा है, जब उनके समेत पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और जीएस बाली को निगम चुनावों का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ऐसा करके जनता का चुनाव से ध्यान हटाना चाहती है। लेकिन जनता झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए हैं। केवल उसी प्रत्याशी को पार्टी टिकट मिलेगा जो जीतने का दम रखता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस जांच से दबाव बना रही सरकार : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार की ओर से कांग्रेस के चार नेताओं पर विजिलेंस जांच की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार कहीं न कहीं दबाव बनाने की कोशिश में है, जिससे नगर निगम चुनावों में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसी जांच से डरने वाले नहीं हैं। यह सब प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed