फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress leaders sat on a hunger strike in front of the statue of Mahatma Gandhi, the Father of the Nation

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र ने मनरेगा को कमजोर ही नहीं, योजना की आत्मा को भी किया खत्म

Fri, 30 Jan 2026 01:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Jan 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders sat on a hunger strike in front of the statue of Mahatma Gandhi, the Father of the Nation
शिमला के रिज पर कांग्रेस ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने अपराह्न 11 बजे से 1 बजे तक अनशन किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मौन भी रखा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर ही नहीं किया, बल्कि इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सोनिया गांधी की सलाह पर मनरेगा को शुरू किया था। इस योजना से गांव के विकास के साथ-साथ पंचायती राज सशक्त हुआ था। आज अब यह अधिकार उनसे छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर इसे जी राम जी का नया नाम दिया। उन्होंने कहा कि अब नए नियम के अनुसार केंद्र 60 प्रतिशत अंशदान देगा, 40 प्रतिशत राज्यों को वहन करना होगा। अधिकतर राज्यों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है, ऐसे में जब राज्य अपना अंशदान देने में असमर्थ होंगे तो उन राज्यों को इस योजना से महरूम होना पड़ेगा। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नहीं करेगी और जब तक इसे इसके मूल स्वरूप में नहीं लाया जाता, तब तक कांग्रेस का यह जन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन





 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, हरदीप बाबा, अनुराधा राणा और विनोद सुल्तानपुरी, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोदी सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदलकर देश से किया धोखा : विनय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदलकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर देश के लोगों को धोखा दिया है। कांग्रेस ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और पंचायतों को सशक्त करने के लिए मनरेगा को शुरू किया था और घर द्वार पर 100 दिन के रोजगार की कानूनन गारंटी थी। भाजपा सरकार ने पंचायत के अधिकार को ही खत्म कर दिया है।

परना बांध, टी-शर्ट में मनरेगा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
वहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से गांधी चौक में मौन धरने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारतीय मजदूर की वेशभूषामें पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा में किए गए बदलाव का विरोध जताया गया।  सुमन भारती की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक मौन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने सिर पर परना बांधा हुआ था और ठंड के बावजूद केवल टी-शर्ट पहनी थी, जबकि अन्य नेता सूट-बूट में नजर आए। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए आम भारतीय की तरह जीवन जिया। उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध के लिए मजदूर का स्वरूप अपनाया है, ताकि मजदूरों की पीड़ा को उसी रूप में सामने रखा जा सके। धरने के दौरान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, मनजीत डोगरा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed