फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leaders fought with each other in a meeting at una

कांग्रेस की बैठक में चलीं कुर्सियां, चुनाव में हार के मंथन को लेकर खूब हुई खींचतान

Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लठियाणी(ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, लठियाणी(ऊना) Updated Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
congress leaders fought with each other in a meeting at una
विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के लिए  हिमाचल कांग्रेस पार्टी की ओर आयोजित की जा रही बैठकों में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी तरह का ताजा मामला ऊना में सामने आया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को मिली हार पर मंथन को बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया।

कुटलैहड़ कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने जमकर एक-दूसरे पर भड़ास निकाली। यहां तक कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अपना सुझाव देना चाहा तो कई कांग्रेसियों को वह रास नहीं आया और नेता के खिलाफ कुर्सियां तक उठा लीं।
विज्ञापन


बीती रात बंगाणा विश्राम गृह में हुई यह बैठक चर्चा का विषय बन गई है। नेताओं ने बैठक में खूब भड़ास निकाली। बैठक में कांग्रेस नेता देवेंद्र भुट्टो, सुदेश बोहरा, रणवीर राणा, बलदेव कुटलैहड़िया, सचिव राकेश शर्मा के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को 26 हजार से ज्यादा मत मिले हैं, यह सब कुटलैहड़ संगठन की बदौलत हैं। कुटलैहड़ ने पांच साल हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से जनता के काम भी करवाए। फिर भी कुटलैहड़ में कांग्रेस की हार का ठीकरा उनके सिर पर फोड़ा जा रहा है।

 

इन बातों को लेकर हुआ हंगामा

congress leaders fought with each other in a meeting at una

फौजी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की सेवा करते 30 वर्ष हो गए हैं। कोई एक भी नेता बता दे कि उन्होंने सरकार से अपना कोई काम करवाया हो। उन्होंने आज तक लाखों रुपये पार्टी के लिए खर्च किए हैं। फौजी ने कहा कि 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी को डेढ़ हजार मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

यह सब किसने किया, यह भी बोलने की जरूरत नहीं है। फौजी ने कहा कि जब चताड़ा में आनंद शर्मा की चुनावी रैली हुई तो कुटलैहड़ कांग्रेस संगठन को धक्के मार मंच से उतारा गया। चुनाव के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने एक बार संगठन की राय या साथ चलने के लिए नहीं कहा।

फौजी ने कहा कि किसी नेता का निष्कासन पार्टी के हित में नहीं है। बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रभारी राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रभारी राजेश कुमार ने कहा उन्हें कुटलैहड़ हलके में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने भेजा है। उन्होंने कहा कि सभी के विचार सुन लिए हैं। सभी बातों को हाई कमान तक पहुंचाया जाएगा। आगे जो भी आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed