{"_id":"5dff65f68ebc3e8805378e1b","slug":"congress-leader-g-sanjeeva-reddy-statement-in-nalagarh-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में डेढ़ करोड़ लोग हुए बेरोजगार : जी संजीव रेड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में डेढ़ करोड़ लोग हुए बेरोजगार : जी संजीव रेड्डी
Sun, 22 Dec 2019 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जी संजीव रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस का सपना रहा है कि कामगार को संबंधित कंपनी का मालिक बनाया जाए। इस दिशा में इंटक और कांग्रेस ने काम किया, लेकिन नरेंद्र सरकार में कामगारों और लोगों के साथ छलावा हुआ है। पिछले एक साल में देश में डेढ़ करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
अंबानी और अडानी जैसे सरमायेदारों के घर भरने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। इंटक मजदूर विरोधी किसी भी बात को सहन नहीं करेगी। आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल करेगी। रेड्डी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नालागढ़-बद्दी हाईवे पर किशनपुरा स्थित एक होटल में 101वीं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, विधायक राजेंद्र राणा और विक्रमादित्य ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विषयों पर भी की गई चर्चा
हरदीप बावा ने कहा कि बैठक में कानपुर में हुई इंटक की 301वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और 32वें साधारण अधिवेशन में लिए निर्णयों पर चर्चा हुई। साथ ही आठ जनवरी को सभी ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल, ट्रेड यूनियनों को राष्ट्रीय समन्वयन समिति की ओर से केंद्र सरकार को दिए मांगपत्र, हिमाचल के सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं, सरकारी कर्मचारियों की न्यू पेंशन योजना को वापिस लेकर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, संगठन की सदस्यता शुल्क अदायगी, इंडियन वर्कर्स की सदस्यता पर भी चर्चा हुई।