फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress is leaderless, play the role of positive opposition: Suresh

कांग्रेस नेतृत्वविहीन, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं : सुरेश

Sat, 29 Aug 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Congress is leaderless, play the role of positive opposition: Suresh
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है। प्रदेश के अलग-अलग कोने से कांग्रेस नेता बोलते हैं। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी है। कभी लंच तो कभी डिनर डिप्लोमेसी होती है, जबकि भाजपा एकजुट है। ऊना जिले के घालुवाल में पत्रकार वार्ता में सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा बोला। कहा कि विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाए। कोरोना काल में भी सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है, लेकिन विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेता संकट की घड़ी में घरों से निकले नहीं और अब ज्ञान बांट रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि वह कोरोना संकट में अपना योगदान बताएं?

विज्ञापन


 कहा कि भाजपा संगठन और सरकार में तालमेल है। प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और पन्ना प्रमुख तक विस्तारक योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन अच्छे ढंग से काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया है कि 2022 में भाजपा फिर हिमाचल में सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के कोरोना संकट के बीच किए कार्यों को भी गिनाया। उनके साथ औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार और अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोप लगते रहते हैं : कश्यप
जमीन खरीद को लेकर मंत्री पर लगे आरोप के प्रश्न पर सुरेश कश्यप ने कहा कि आरोप लगते रहते हैं, लेकिन जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाते हैं तब तक गलत नहीं माना जा सकता है। भाजपा संगठन उन्होंने कहा कि सरकार अपना और संगठन अपना काम कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed