फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress high command constituted political affairs committee of 25 leaders of Himachal

Himachal Congress: कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित; 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए, नए चेहरों को जिम्मेदारी

Sun, 29 Mar 2026 12:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी/शिमला/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी/शिमला/नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 12:06 PM IST
सार

करीब डेढ़ साल बाद हिमाचल में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया है। कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष 27 महासचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में इस बार कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Congress high command constituted political affairs committee of 25 leaders of Himachal
कांग्रेस फ्लैग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब डेढ़ साल से भंग चल रही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कार्यकारिणी में इस बार कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई में 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति, अनुशासन समिति के गठन और उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कार्यकारी समिति के नियुक्त सदस्यों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता आशा कुमारी, कर्नल धनी राम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार और कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं।

विज्ञापन

प्रकाश और नीरज उपाध्यक्ष बने
नए उपाध्यक्षों में प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा शामिल हैं। इनके अलावा रजनीश किमटा, पारस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा और चेत राम ठाकुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। मदन चौधरी को हिमाचल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नए महासचिवों में विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यशपाल तनैक, और विकास ठाकुर हैं।


 

मनमोहन और यदोपति महासचिव
यशवंत खन्ना, रणजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टेन और हरि चंद शर्मा को भी महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदोपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा और उपेन्द्र कांत मिश्रा को महासचिव बनाया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बनाया है।
विज्ञापन

राजनीतिक मामलों की समिति में 25 नेता शामिल
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। इसमें शामिल 25 नेताओं में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा शामिल हैं।
 

कार्यकारी समिति में मौजूदा मंत्रियों हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर और अनीता वेन्ना को भी शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस सचिव, सभी पार्टी विधायक, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख और राज्य कांग्रेस के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आदिवासी विभागों के अध्यक्ष भी कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed