फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress has usurped women's rights Will bring no-confidence motion: BJP

कांग्रेस ने छीना महिलाओं का हक अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे : भाजपा

Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress has usurped women's rights
Will bring no-confidence motion: BJP
सदन में 34 में से 21 महिलाएं हैं पार्षद, बावजूद इसके कांग्रेस ने किसी को महापौर नहीं बनाया
विज्ञापन

भाजपा का दावा, कांग्रेस के 14 पार्षद हैं संपर्क में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल पांच साल किए जाने के सरकार के फैसले पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने राजधानी की महिलाओं का हक छीनने का प्रयास किया है।

भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर, बिट्टू कुमार, कल्याण धीमान और कमलेश मेहता का कहना है कि इस बार रोस्टर के अनुसार महिला पार्षद को महापौर पद मिलना था लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले सुरेंद्र चौहान को ही इस पर पर कायम रखा। कहा कि नगर निगम सदन में 34 में से 21 पार्षद महिलाएं हैं। महिलाओं का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने इन्हें दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में भाजपा ने महिला पार्षदों को मौका देकर मिसाल कायम की थी। अब कांग्रेस इसके विपरीत महिला पार्षदों की आवाज दबा रही है। दावा किया कि कांग्रेस के 14 पार्षद उनके संपर्क में है। अगले महीने महापौर और उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आएगा। दावा किया कि शहर को जल्द ही नया मेयर मिलने वाला है। कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि अच्छा होता कि किसी महिला पार्षद को मौका मिलता। उन्होंने कहा कि यह सरकार का अधिकार है। सरकार ने जो फैसला लिया है, वह सभी को मान्य है।
विज्ञापन




कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
गदर फ्रंट के नेता एवं समाजसेवी रवि कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिला विरोधी फैसला लिया है। इसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। जल्द ही इस बारे में याचिका दायर की जाएगी। रोस्टर के अनुसार इस बार महिला को महापौर पद मिलना था लेकिन सरकार ने महिलाओं का हक छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article