फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress general secretary naresh chauhan statement over modi govt in shimla

मोदी सरकार झूठा प्रचार करने में माहिर: नरेश चौहान

Wed, 27 Mar 2019 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
congress general secretary naresh chauhan statement over modi govt in shimla

 प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार झूठा प्रचार करने में माहिर है। भाजपा लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जिससे वोटरों को लुभाया जा सके। कहा कि देश के युवाओं, बेरोजगारों और किसानों की पांच साल तक उपेक्षा की जाती रही है।

विज्ञापन


मोदी सरकार के सत्ता पर रहते हुए सबसे ज्यादा किसान आंदोलन हुए हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा का ग्राफ आधे से नीचे जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बौखला गए हैं। 
विज्ञापन


चौहान ने बुधवार को राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस गरीब परिवारों को 72 हजार सालाना धन राशि उनके बैंक खातों में सीधे जमा करेगी। इससे 25 करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे जाएगी। कांग्रेस इस योजना से गरीबों को कम से कम 12 हजार रुपये प्रति माह आय सुनिश्चित करेगी। मोदी सरकार ने कहा था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं हुआ।


चौहान ने कहा कि देश में कितनी स्मार्ट सिटी बनी हैं, यह भी लोगों को बताया जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं की गई। कांग्रेस ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया था और मोदी सरकार के रहते ये दोबारा गरीबी रेखा के नीचे आ गए हैं। मनरेगा से गरीबों को राहत मिली थी और प्रधानमंत्री ने इस योजना को लेकर मजाक उड़ाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed