{"_id":"5b0aafbe4f1c1bb36e8b4d61","slug":"congress-dress-code-might-change-soon-decision-in-delhi-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी कांग्रेस सेवादल की वर्दी, दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी कांग्रेस सेवादल की वर्दी, दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में होगा फैसला
सुभाष सेन, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 28 May 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने एक बड़ा फेरबदल करने का निर्णय लिया है। वर्षों पुराने कांग्रेस सेवादल के सफेद गणवेश में बदलाव करने का फैसला जल्द लिया जा सकता है। यह फैसला सेवादल ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लिया है।
विज्ञापन
आगामी 10-11 जून को दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में सेवादल की सफेद वर्दी बदलने पर फैसला लिया जाएगा। रामपुर में कांग्रेस प्रदेश सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती में सेवादल का अहम योगदान रहा है। इसी के तहत कांग्रेस सेवादल के गणवेश में भी बदलाव लेने करने को लेकर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व में जहां महिलाओं को पदाधिकारी और सेवादल की सफेद वर्दी पहनने को लेकर काफी हिचक रहती थी, अब उस वर्दी में बदलाव करने की योजना पर चर्चा की जा रही है। वहीं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर नया ड्राफ्ट तैयार किया जाना है। आगामी 10-11 जून को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेवादल की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में सेवादल गणवेश को बदलने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
हर महीने ध्वजारोहण, प्रशिक्षण पर रहेगा जोर- सेवादल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन को नया स्वरूप देने की तैयारी है। ब्लॉक स्तर पर हर माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाओं सहित आईटी के युग में सेवादल की भूमिका तय की जाएगी।
शर्मा ने बताया कि भारत में कांग्रेस सेवादल नए स्वरूप में आने वाला है। दिल्ली में होने वाली बैठक में सेवादल का नया ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के सेवादल प्रमुख भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।