फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress conducted maun dharna against the falling prices of apples in front of the statue of Himachal nirmata at shimla

सेब के गिरते दामों के विरोध में कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता की प्रतिमा के सामने दिया मौन धरना

Fri, 27 Aug 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 07:25 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को कुलदीप राठौर के नेतृत्व और जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष के यशवंत छाजटा की अध्यक्षता में रिज मैदान पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। 

विज्ञापन
Congress conducted  maun dharna against the falling prices of apples in front of the statue of Himachal nirmata at shimla
कांग्रेस ने दिया मौन धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार अडानी, अंबानी और लदानी से बागवानों को बचाए। प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को कुलदीप राठौर के नेतृत्व और जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष के यशवंत छाजटा की अध्यक्षता में रिज मैदान पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया।  धरने में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, महिला जिलाध्यक्ष वनिता वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला और कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल शामिल रहे।

विज्ञापन


राठौर ने भाजपा सरकार को किसान और बागवान विरोधी बताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को देश की चिंता नहीं है। प्रदेश में सेब बागवानों की सबसे बड़ी आर्थिकी है। सरकार की उपेक्षा के चलते आज बागवानों की कमर टूट गई है। एक तरफ प्राकृतिक आपदा तो दूसरी तरफ सरकार की बेरुखी से बागवान परेशान हैं। इस बार सेब कार्टन और ट्रे के दाम में बढ़ोतरी न होने के सरकार के वादे के विपरीत मूल्य बढ़ाए गए। सेब के दाम एकाएक गिरना एक बड़ी साजिश है। अडानी, लदानी के पास ऐसे क्या मापदंड हैं, जो उसने सेब के भाव 72 रुपये निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


अडानी और लदानी बागवानों का खुलकर शोषण कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि जब अडानी को प्रदेश में सरकार ने सीए स्टोर खोलने के लिए जमीन दी थी, उस समय इन्हें इसके निर्माण में भारी सब्सिडी दी गई थी। ये बागवानों से सेब सस्ता खरीद कर आगे दोगुना दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों को लूट से बचाने के लिए अगर सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस मजबूरन आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर अच्छी क्वालिटी के सेब का तय हो न्यूनतम समर्थन मूल्य
राठौर ने सरकार से जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर अच्छे सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की। आरोप लगाया कि केसीसी के नाम पर किसानों-बागवानों के साथ धोखा हो रहा है। केसीसी के तहत जब कोई किसान या बागवान ऋण लेता है तो उसकी फसल का बीमा किया जाता है, मगर आपदा या फसल के नुकसान पर किसानों को कोई बीमा राशि या मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed