फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress candidates will file nomination on October 8 in Mandi, Seven in Arki

अर्की में सात, मंडी में आठ अक्तूबर को नामांकन करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी

Wed, 06 Oct 2021 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 06:41 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि सात अक्तूबर से वह पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। गुरुवार को नामांकन के बाद अर्की में एक जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। इसके बाद राठौर मंडी रवाना होंगे। आठ अक्तूबर को मंडी में प्रतिभा सिंह के नामांकन के बाद एक चुनावी जनसभा होगी।

विज्ञापन
Congress candidates will file nomination on October 8 in Mandi, Seven in Arki
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए अर्की में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी गुरुवार और मंडी संसदीय सीट पर प्रत्याशी प्रतिभा वीरभद्र सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। दोनों नामांकनों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मौजूद रहेंगे। राठौर ने बताया कि सात अक्तूबर से वह पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। गुरुवार को नामांकन के बाद अर्की में एक जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। इसके बाद राठौर मंडी रवाना होंगे। आठ अक्तूबर को मंडी में प्रतिभा सिंह के नामांकन के बाद एक चुनावी जनसभा होगी। राठौर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। कांग्रेस ने भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित कर पहले ही बाजी मार ली है। राठौर ने चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से लागू करने व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर कड़ी नजर रखने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


अर्की विधानसभा में सब ठीक होगा : विक्रमादित्य 
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि  अर्की विधानसभा क्षेत्र में सब ठीक होगा। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अर्की के नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उपचुनाव में अर्की में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमी उन्हें और कांग्रेस को खलेगी। उपचुनाव में प्रदेश के विकास और ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता में जाएंगे। कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान अधिक समय देंगे। बाकी हाईकमान उन्हें चुनाव प्रचार में जहां भेजेगा, वह अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed