फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress candidate Vikramaditya Singh Reaction after defeat in Mandi parliamentary seat election

Vikramaditya Singh: 'चुनाव में हार मिली लेकिन मंडी के लोगों के साथ हमेशा रहेंगे खड़े'

Tue, 04 Jun 2024 05:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 05:21 PM IST
सार

मंडी लोकसभा सीट पर हार मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और इसे स्वीकार भी। 
 

विज्ञापन
Congress candidate Vikramaditya Singh Reaction after defeat in Mandi parliamentary seat election
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : @Vikramaditya Singh

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र से रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नहीं मिली पर वह मंडी संसदीय क्षेत्र के अपने विकास के विजन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इन चुनावों में उनका भरपूर समर्थन किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कंगना रनौत को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और इसे स्वीकार भी। उन्होंने कहा कि वह सदैव मंडी के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मुखौटे की जगह अटल बिहारी वाजपेयी का मुखौटा लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अब राजनीति के क्या समीकरण बनते हैं देश का कौन प्रधानमंत्री बनाता है अब यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रश्न के उत्तर में विक्रमादित्य सिंह ने छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर मिली जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को नकारते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी।


 

Congress candidate Vikramaditya Singh Reaction after defeat in Mandi parliamentary seat election
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है। वह इसका पूरा सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से यह चुनाव लड़ा। उन्होंने उन मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन चुनावों में अपना महत्वपूर्ण मत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दायित्व से कभी भी पीछे नहीं हटी है और न ही कभी हटेगी। चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, कहां क्या कमी रह गई, इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार कोई कमी न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है।

प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में जीते सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में जीते कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी बधाई देते हुए कहा है कि उनकी जीत से प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ओर भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के परिणाम से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग पूरी मजबूती से कांग्रेस सरकार के साथ हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed