फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress candidate Anand Sharma takes political aim at PM Modi and BJP in Dalhaji

HP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहाैजी में पीएम मोदी और भाजपा पर साधा सियासी निशाना

Thu, 16 May 2024 02:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 02:44 PM IST
सार

प्रदेश की चंबा-कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस 70 वर्ष रही है। कांग्रेस ने किस महिला का मंगलसूत्र छीना है। 

विज्ञापन
Congress candidate Anand Sharma takes political aim at PM Modi and BJP in Dalhaji
आनंद शर्मा ने डलहौजी में पत्रकार वार्ता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चंबा-कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस 70 वर्ष रही है। कांग्रेस ने किस महिला का मंगलसूत्र छीना है। कहा कि उन्हें एक महिला की सूची बताए। उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें मंगलसूत्र का बड़ा ज्ञान हो गया है।  कहा कि देश की महिलाएं विवेक रखती हैं, वे इस बहकावे में नहीं जातीं। आनंद  ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार जिनके पास दो भैंस हैं, उसमें से एक भैंस कांग्रेस छीन लेगी। कहा कि देश में 11 करोड़ भैंस हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता या अन्य नेता भैंसें छीन कर तबेले खोलते रहेंगे या देश चलाएंगे। कहा कि चीन हमले के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण सोना देश को दिया था। कहा कि पीएम को इस प्रकार की बातें करना शोभा नहीं देता। कहा कि राजनीतिक संवाद में इतनी कटुता लाना उचित नहीं हैं। डलहौजी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को मत देने का आह्वान कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन



जबकि, ये बात उनकी समझ से परे है कि नरेंद्र मोदी देश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास करवाएंगे। चुनावों के बाद तो नरेंद्र मोदी दिखाई ही नहीं देंगे। तो लोग फिर विकास किससे करवाएंगे। कहा कि जिला चंबा की बात की जाए तो विकास की दृष्टि से ये काफी पीछे है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंबा को विकसित करने के लिए योजनाओं का कार्य आरंभ हुआ और उन्हें अमलीजामा भी पहनाया गया। लेकिन, विपक्षी दल ने चंबा को दरकिनार करने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में शिमला में पासपोर्ट ऑफिस लेकर आए। अब आगामी समय में चंबा में ही पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करवाने की नीति के तहत कांग्रेस कार्य करेंगी। इसके अलावा चंबा-चुवाड़ी, होली-उतराला, चैहणी सुरंग को धरातल पर उतारने को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed