फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Akrosh rally in Rohru against price and inflation of apple packaging material

Congress Akrosh rally: सेब पैकेजिंग सामग्री के दाम और महंगाई के विरोध में रोहड़ू में कांग्रेस की आक्रोश रैली

Sat, 16 Jul 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 07:58 PM IST
सार

आक्रोश रैली में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकारी की नीतियों को कोसा। रैली का आरंभ शुक्रवार सुबह 11:00 बजे सर्कट हाउस से हुआ। 

विज्ञापन
Congress Akrosh rally in Rohru against price and inflation of apple packaging material
रोहड़ू में कांग्रेस की आक्रोश रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब पैकेजिंग सामग्री के बढ़े हुए दामों और महंगाई के विरोध कांग्रेस ने शिमला के रोहड़ू से आंदोलन का आगाज कर दिया। शुक्रवार को रोहडू बाजार में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। रैली में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकारी की नीतियों को कोसा। रैली का आरंभ शुक्रवार सुबह 11:00 बजे सर्कट हाउस से हुआ। उपमंडल कार्यालय से होते हुए रोहड़ू बाजार तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह रैली निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार बागवानी विरोधी फैसले ले रही है।

विज्ञापन


किसानों-बागवानों की आमदनी दोगुना करने का प्रलोभन देकर भाजपा सत्ता में आई थी। लेकिन आज आमदनी बढ़ने के स्थान पर कृषि व बागवानी के खर्चे दोगुना बढ़ गए हैं। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हर विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेगी। जब तक बागवानी विरोधी फैसले वापस नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। ब्राक्टा ने कहा कि खादों से लेकर कीटनाशकों और फफूंदनाशकों, कार्टन व ट्रे के दामों में भारी इजाफा हुआ है। भाजपा की गलत नीतियों से बागवान महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने भी रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस 21 को शिमला में प्रदर्शन करेगी
केंद्र सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 जुलाई को शिमला में राज्य स्तरीय और 22 जुलाई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी। सभी पार्टी पदाधिकारी मैदान में डट जाएं। कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में रोडमैप बनाते हुए इसे जल्द पूरा किया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह बात कही। शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के ईडी, आयकर और सीबीआई के दुरुपयोग की निंदा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से जयराम सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिल रहे हैं, उन्हें एकजुटता के साथ पूरा किया जा रहा है। वर्चुअल बैठ प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली, तेजेंद्र पाल बिट्टू के अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल, विनय कुमार के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, धनीराम शांडिल,  हर्षवर्धन चौहान, संगठन महामंत्री रजनीश किमटा आदि मौजूद रहे।

भाजपा में जाने वाले समय रहते कांग्रेस छोड़ चले जाएं : सुखविंद्र

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाईकमान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भाजपा में जाने वाले लोग समय रहते कांग्रेस छोड़कर चले जाएं। भाजपा से जो नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, वह भाजपा का दरवाजा बंद करके कांग्रेस में आ जाएं। सुक्खू ने शनिवार को प्रेस सम्मेलन में दावा किया है कि भाजपा कई बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के भीतर विस्फोट होने वाला है। उन्होंने साफ  कहा कि अगर कांग्रेस के नेता भी भाजपा में जाना चाहते हैं तो वह भी समय पर चले जाएं। 
 

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटियाल और शीश पाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

शिमला। आम आदमी पार्टी हिमाचल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल और संगठन सचिव रहे शीश पाल सकलानी कांग्रेस में शामिल हो गए। सक्खू ने इन दोनों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पटियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। पार्टी में पुराने लोगों की अनदेखी की जा रही है। आम आदमी पार्टी में अब घुटन महसूस हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed