kullu Bus Accident: हादसे में घायल बस परिचालक गोपाल ने सुनाई आपबीती, बोले- सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि खुद को बचाने का मौका भी नहीं मिला
निजी बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे में बस के चालक महेंद्र सिंह, परिचालक गोपाल हैं। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुआ भीषण हादसा कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे गया। हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। मृतकों के परिजन रोते-विलखते रहे। उन्हें रिश्तेदार और ग्रामीण ढांढस बंधाते रहे। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। चालक महेंद्र सिंह, परिचालक गोपाल ओर एक यात्री घायल हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती परिचालक गोपाल ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि अचानक यह सब क्या हो गया। मौत के मुंह से बाहर आया हूं। इसके लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं।
बस अचानक मिट्टी से फिसल गई। बस में 12 से 15 लोग सवार थे। सब इतना जल्दी हुआ कि खुद को बचाने का भी मौका नहीं मिला। बस का परिचालक छुट्टी पर था। इस बस में उसकी जगह ड्यूटी देने के लिए आया था। जंगला गांव के पास बस मलबे में स्किड हो गई और सड़क से नीचे चली गई। परिचालक ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि जान बच गई। सोचा न था कि बस दुर्घटनाग्रस्त होगी। जिन लोगों की मौत हुई है, उनका दर्द जिंदगी भर सताता रहेगा।
Kullu bus accident | We did not get to know what happened, the bus skidded on soil. There must have been some 12-15 passengers on board. We did not get a chance to save ourselves, everything happened very quickly: Bus conductor, Gopal pic.twitter.com/i42zzUfwcg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2022
सड़क का डंगा धंसना भी हादसे कारण
बता दें कि सैंज के शैंशर में सुबह 08:30 पर एक निजी बस दुर्घनाग्रस्त हुई। हादसे का कारण बस के स्किड़ होने के साथ-साथ सड़क का डंगा धंसना भी बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में भूस्खलन हुआ था। जिससे मलबा व पत्थर सड़क पर आ गया। सुबह जब बस कुल्लूू की आरे आ रही थी तो बस पहले मलबे में स्किड हो गई और डंगा धंसने के साथ नीचे गिर कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं, लेकिन मलबा आने के कारण सड़क भी तंग हो गई है।