{"_id":"5c600a9dbdec22736d6a178f","slug":"computers-teachers-meeting-with-cm-jairam-thakur-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार ने बजट में कंप्यूटर शिक्षकों का नहीं रखा ख्याल, बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार ने बजट में कंप्यूटर शिक्षकों का नहीं रखा ख्याल, बुलाई बैठक
Mon, 11 Feb 2019 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट में हर वर्ग को खुश करने का प्रयास किया है, लेकिन सरकार स्कूलों में आउटसोर्स पर तैनात 1350 कंप्यूटर शिक्षकों को राहत नहीं दी है। बजट से पहले शिक्षा अधिकारियों ने इन शिक्षकों को भरोसा दिया गया था कि बजट में उन्हें कुछ न कुछ दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। निराश कंप्यूटर शिक्षकों ने सोमवार को बैठक बुलाई है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मेहता ने बताया कि बजट में नियमित कर्मचारियों को डीए, पीटीए शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तर्ज पर वित्तीय लाभ और एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की।
विज्ञापन
शिक्षक वर्ग में सिर्फ कंप्यूटर शिक्षक की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार के कार्यकाल के दौरान स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों को आउटसोर्स पर रखा गया था। सभी शिक्षकों के टेस्ट लिए गए थे। अब कंप्यूटर शिक्षकों के साथ अधिकारी सौतेला व्यवहार करते है जबकि कंप्यूटर शिक्षक नियमित कर्मचारी की तर्ज पर सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
15 सालों से स्कूलों में तैनात हैं शिक्षक
रोशन मेहता ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक सरकारी स्कूलों में बीते 15 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षकों को 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। इनमें भी कंपनी 2 से 3 हजार रुपये कम दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात करेगा।