फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   computer teachers in government schools of himachal

इन अध्यापकों की हाजिरी नहीं भेजी तो प्रिंसिपलों का कटेगा वेतन

Sun, 16 Jul 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
computer teachers in government schools of himachal

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त आईटी शिक्षकों की हाजिरी का ब्योरा निदेशालय नहीं भेजने वाले प्रिंसिपलों की तनख्वाह से शिक्षकों को वेतन अदायगी की जाएगी। हाजिरी भेजने में लापरवाही बरत रहे प्रिंसिपलों पर शिकंजा कसने के लिए निदेशालय ने प्रिंसिपलों की तनख्वाह काटने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने इस बाबत प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में 1400 से अधिक शिक्षक कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए नाइलेट कंपनी के माध्यम से स्कूलों में नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय नाइलेट कंपनी को प्रतिमाह शिक्षकों को वेतन देने के लिए बजट जारी करता है।
विज्ञापन


सभी स्कूलों से महीने भर की हाजिरी के आधार पर शिक्षकों को वेतन दिया जाता है। हाजिरी भेजने के बाद निजी कंपनी को निदेशालय द्वारा फंड जारी किया जाता है। निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक करीब 80 स्कूलों से प्रिंसिपलों ने कंप्यूटर शिक्षकों की हाजिरी नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रिंसिपलों को हाजिरी भेजने के लिए निदेशालय की ओर से कई बार पत्र जारी किए गए लेकिन प्रिंसिपलों ने आदेशों का पालन नहीं किया। अब निदेशालय ने सख्ती बरतते हुए स्कूल प्रिंसिपलों की तनख्वाह सेे कंप्यूटर शिक्षकों को वेतन देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed