फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Compulsory retirement to dsp in women harassment case

महिला कांस्टेबल से शोषण के आरोपी डीएसपी को घर भेजा

Sun, 26 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Compulsory retirement to dsp in women harassment case
गृह विभाग ने महिला कांस्टेबल के शोषण के आरोप के बाद हिमाचल पुलिस के एक डीएसपी को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने सरकार से इस संबंध में अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


सरकार की अनुमति मिलने के बाद विभाग ने सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल ने डीएसपी की
सेवानिवृत्ति की पुष्टि की है।

 

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Compulsory retirement to dsp in women harassment case

हिमाचल पुलिस की बनगढ़ स्थित बटालियन में तैनाती के दौरान डीएसपी रहे अनिल दत्त पर करीब दो साल पहले एक महिला कांस्टेबल ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

पुलिस मुख्यालय को मिली शिकायत पर जांच शुरू हुई। दो साल चली जांच के दौरान महिला कांस्टेबल व आरोपी डीएसपी के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद शासन स्तर पर भी मामले में विभागीय जांच के दौरान आरोपी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

लेकिन जांच में दोषी पाए जाने के बाद महीने भर पहले गृह विभाग ने सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपते हुए सेवानिवृत्त करने की मंजूरी मांगी थी। तीन दिन पहले सरकार ने अनुमति दे दी जिसके बाद गृह विभाग ने आरोपी डीएसपी को सेवानिवृत्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed