फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaints can be laughed to CM jairam Thakur through facebook and Twitter

सड़कों-भवनों का काम ठीक से नहीं किया तो सीएम को यहां करें शिकायत

Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
complaints can be laughed to CM jairam Thakur through facebook and Twitter

सड़कों, भवनों या अन्य तरह का काम ठीक से नहीं किया तो इसकी सीएम जयराम ठाकुर को फेसबुक और ट्विटर पर शिकायत की जा सकेगी। मुख्यमंत्री जयराम ने बुधवार को सीएम कार्यालय के गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ के लिए फेसबुक और ट्विटर की शुरुआत की।

विज्ञापन


किसी भी सरकारी कामकाज में गड़बड़ी पाने पर सीधे शिकायत की जा सकेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ के लिए फेसबुक और ट्विटर की भी शुरुआत की।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि प्रकोष्ठ के बारे में फेसबुक और ट्विटर आम जनता को मुख्यमंत्री कार्यालय में किसी भी निम्नस्तरीय निर्माण कार्यों के संबंध में सीधे अपनी शिकायतों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सीएम ने कहा कि सड़कों को पक्का करते समय रेत और बिटुमिन की सर्वोत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलों का निर्माण जल विज्ञान के आधार पर करना चाहिए। पुलों की गुणवत्ता जांच और जोखिम मूल्यांकन के लिए पुलों पर उपकरणों को स्थापित करें। सभी चार प्रमुख नदी घाटियों सतलुज बेसिन, ब्यास बेसिन, रावी बेसिन और यमुना बेसिन के लिए नदीवार मास्टर प्लान विकसित किया जाना चाहिए। 

इस बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। 

घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने वालों पर होगी कार्रवाई 

complaints can be laughed to CM jairam Thakur through facebook and Twitter

 सीएम जयराम ठाकुर बोले कि सरकार विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण में सस्ती और निम्न स्तरीय सामग्री का उपयोग करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड सीमित की ओर से नागरिक और यांत्रिक निर्माण की कड़ी गुणवत्ता जांच की जानी चाहिए। अतिरिक्त प्रधान सचिव सीएम संजय कुंडू ने बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में मुख्यमंत्री कार्यालय की गुणवत्ता नियंत्रण टीम के दौरे पर प्रस्तुति दी।

कुंडू ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण दल सोलन में 24, बद्दी में 25, नालागढ़ में 26, ऊना में 27 और अंब तथा चिंतपूर्णी में 28 सितंबर को इन क्षेत्रों में विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए दौरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed