{"_id":"62e50fd8f922b32fdb148712","slug":"commonwealth-games-ashish-of-himachal-to-clash-with-boxer-from-new-iceland","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: न्यू आइसलैंड के बॉक्सर से भिड़ेंगे हिमाचल के आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commonwealth Games: न्यू आइसलैंड के बॉक्सर से भिड़ेंगे हिमाचल के आशीष
Sat, 30 Jul 2022 04:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jul 2022 04:38 PM IST
सार
बॉक्सर आशीष चौधरी सोमवार को रिंग में उतरेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में 80 किलो भार वर्ग में उनका मुकाबला न्यू आइसलैंड के मुक्केबाज टी ट्रेविस के साथ होगा।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर निवासी बॉक्सर आशीष चौधरी सोमवार को रिंग में उतरेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में 80 किलो भार वर्ग में उनका मुकाबला न्यू आइसलैंड के मुक्केबाज टी ट्रेविस के साथ होगा। न्यू आइसलैंड के खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देने के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि आशीष चौधरी विरोधी पर भारी पड़ेंगे। इस समय उनका पूरा ध्यान प्रतियोगिता के हर चरण में जीत हासिल कर फाइनल तक पहुंचने पर है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद आशीष चौधरी ने अपना अभ्यास जारी रखा। इसके बूते ही उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों के लिए क्वालीफाई मैच में जीत हासिल कर बर्मिंघम का टिकट पक्का किया। अगली बड़ी प्रतियोगिता चीन में होने वाली एशियन गेम्स और उसके बाद पेरिस में होने वाले ओलंपिक है। जिसमें जाने के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए वह पसीना बहाएंगे। आशीष की माता दुर्गी देवी सहित परिवार के अन्य लोगों और दोस्त हर मुकाबले में आशीष की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि जो मेहनत आशीष ने अपने खेल को संवारने में की है, उसका फल उन्हें अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन