फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Committee will be formed under the chairmanship of Chief Secretary for solar energy production in Himachal

Solar Energy: हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगी समिति

Wed, 15 Feb 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 07:59 PM IST
सार

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए सरकार निष्पादन एजेंसी को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।  सरकार हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन को नवोन्मेषी प्रयासों से बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
Committee will be formed under the chairmanship of Chief Secretary for solar energy production in Himachal
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में निर्धारित समय अवधि में सौर ऊर्जा बिजली परियोजनाओं को पूरा करने और इनके कार्यान्वयन की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए सरकार निष्पादन एजेंसी को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। कंपनी को सुविधा प्रदान करने के लिए फ्री-होल्ड निजी भूमि की खरीद के लिए नीति में संशोधन के लिए आवश्यक कदम भी उठाएगी। सरकार हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन को नवोन्मेषी प्रयासों से बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाने के साथ कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को प्रदेश में परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश के सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख उपक्रम सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड पांच सोलर पावर परियोजनाएं स्थापित करने जा रहा है। ऊना जिले के थपलान में 112.5 मेगावाट क्षमता, भंजाल और कध में 20 मेगावाट, कांगड़ा के फतेहपुर में 20 मेगावाट, सिरमौर के कोलर में 30 मेगावाट और कांगड़ा के राजगीर में 12.5 मेगावाट क्षमता की सौर पावर परियोजनाएं पूर्वनिर्माण चरण में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed