{"_id":"5d84d1858ebc3e015c0cac48","slug":"committee-constituted-for-selection-of-disputed-bcc-presidents-submitted-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए गठित कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए गठित कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
विवादित बीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रदेशाध्यक्ष रिपोर्ट के आधार पर बीसीसी अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों को शिमला बुलाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार तक विवादित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नामों की चौथी सूची जारी हो सकती है। इससे पहले इन नेताओं को शिमला आना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
इसमें सदस्य के रूप में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और पूर्व विधायक अजय महाजन को शामिल किया गया है। कमेटी ने विवादित ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का दो दिन तक राजीव भवन में अध्ययन करने के बाद शुक्रवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कुलदीप राठौर को सौंप दी है।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और नेताओं के पिछले रिकॉर्ड को भी कमेटी ने खंगाला। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए नेताओं के नामों का प्रस्ताव किया है। अब प्रदेशाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों के नाम पर कमेटी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर इन्हें फाइनल करेंगे।