फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Commission agent arrested in case of cheating from gardeners, SIT got great success

बागवानों से ठगी के मामले में आढ़ती गिरफ्तार, एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी

Thu, 19 Mar 2020 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Commission agent arrested in case of cheating from gardeners, SIT got great success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हिमाचल के सेब बागवानों से ठगी करने के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई कर कोटखाई के एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रमेश शर्मा के तौर पर हुई है। यह अंबे ट्रेडिंग नामक कंपनी चलाता है। उक्त आढ़ती के खिलाफ कुछ बागवानों ने ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसपी वीरेंद्र कालिया ने कोटखाई निवासी उक्त आढ़ती को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

रमेश पर करीब 26 बागवानों से 28 से 30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

इसी कड़ी में जांच टीम ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों ही एसआईटी मालेगांव से एक आढ़ती को गिरफ्तार कर शिमला लाई थी। मालेगांव से गिरफ्तार किए गए आरोपी यूसुफ खान पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 से अधिक बागवानों के साथ 80 लाख से अधिक की ठगी करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि सेब बागवानाें से हुई ठगी की 200 से अधिक शिकायतें एसआईटी को मिली हैं। जांच एजेंसी बारी-बारी लदानियों और आढ़तियों से पूछताछ कर रही है। शिकायतों के आधार पर हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। अब तक मामले में 26 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed