{"_id":"63ea3996e64b1f208a0619a5","slug":"colonel-ck-naidu-cricket-trophy-himachal-scored-379-runs-in-the-first-innings-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी: पहली पारी में हिमाचल ने बनाए 379 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी: पहली पारी में हिमाचल ने बनाए 379 रन
Mon, 13 Feb 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:53 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हिमाचल और हरियाणा के बीच चल रहे मैच के दूसरे दिन हिमाचल की टीम 379 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट मैच।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हिमाचल और हरियाणा के बीच चल रहे मैच के दूसरे दिन हिमाचल की टीम 379 रन पर आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा की टीम ने छह विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन हिमाचल की टीम ने 336 रन से आगे खेलना शुरू किया। शतक लगाने वाले मुकुल नेगी दूसरे दिन एक रन ही बना सके और 141 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा एस जम्वाल ने 25 और जय शोधन ठाकुर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा की ओर से सक्षम गुप्ता ने तीन विकेट हासिल किए और कृष्णा राणा को एक विकेट मिला। इसके बाद हरियाणा की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। हरियाणा के ओपनर बल्लेबाज वीए भारद्वाज मात्र पांच के निजी स्कोर पर प्रशांत बख्शी का शिकार हुए। इसके अलावा लक्ष्या सुमन दलाल ने 48, दिनेश बन्ना ने 42, और अरुण राणा ने 11 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वेश रोहिल्ला 59 और अनुज ठकराल 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हिमाचल की ओर से दिवेश शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन