फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cold War between sudhir sharma and gs bali continues in front of kuldeep Rathore

राठौर के सामने भी सुधीर बाली का शीत युद्ध जारी

Sat, 09 Feb 2019 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Cold War between sudhir sharma and gs bali continues in front of kuldeep Rathore

सुखविंद्र सुक्खू के कार्यकाल में कांगड़ा के दो पूर्व मंत्रियों सुधीर शर्मा और जीएस बाली के बीच शुरू हुआ शीत युद्ध कुलदीप राठौर के दौर में भी खत्म नहीं हो पा रहा है। राठौर के दो दिन के कांगड़ा दौरे के दौरान सुधीर और बाली गुटों में अंदरखाते गुटबाजी हावी रही।

विज्ञापन


बैजनाथ ब्लॉक की बैठक लेने के बाद राठौर ने एक दिन में सिर्फ बाली और सुधीर के हलके की ही बैठकें लीं। सुधीर और बाली को एक मंच पर लाने की कोशिश दो ध्रुवों के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई।
विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय सीट की टिकट के लिए अंदरखाते जी जान से जुटे बाली और सुधीर ने अपने अपने हलके में कार्यकर्ता सम्मेलन कर राठौर के सामने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में संगठनात्मक जिले की बैठक कर दोनों नेताओं को मंच पर एक साथ लाकर हाईकमान के समक्ष अपने नंबर बनाने का राठौर सियासी प्लान धराशायी होता दिखा। जिला की बैठक में बाली तो आए लेकिन सुधीर और उनके खासमखास विधायक पवन काजल ने इससे किनारा कर लिया।

राठौर की जंबो टीम में बाली रहे हावी

Cold War between sudhir sharma and gs bali continues in front of kuldeep Rathore

हालांकि, वीरभद्र के खास केवल पठानिया ने जरूर कांगड़ा बैठक में हिस्सा लिया। सुधीर और बाली ने अपने अपने घर पर राठौर को डिनर पर बुुलाकर डिनर डिप्लोमेसी भी की। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की नई टीम में कांगड़ा जिले से बाली का ज्यादा सिक्का चला।

देहरा संगठनात्मक जिला से सुक्खू समर्थक नरदेव को हटाकर रूमा कौंडल को अध्यक्ष बनाया गया। रूमा कौंडल को बाली समर्थक माना जाता है। कांगड़ा जिले की अध्यक्ष सुमन वर्मा को पहले से ही बाली समर्थक माना जाता है।

कांग्रेस में महासचिव बनाए गए मनमोहन कटोच भी बाली समर्थक माने जाते हैं। चुनाव के वक्त सुधीर से नाराज होकर बाली के पाले में गए विजय इंद्र कर्ण और सौरभ ठाकुर को राठौर ने युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी दी है।

राठौर ने जांची कार्यकर्ताओं की नब्ज

Cold War between sudhir sharma and gs bali continues in front of kuldeep Rathore

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान कुलदीप राठौर ने एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं संग दोपहर का भोजन किया।

जिसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर चुनाव लडना है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश पराशर को शीघ्र कार्यकारिणी के विस्तार के निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश

पराशर, प्रदेश कांग्रेस प्रचार-प्रसार समिति सदस्य दीपक लठ्ठ, राजीव मेहता, विवेक मिंका, प्रवीण शर्मा, अविनाश कपिला, ओंकार कपिला, युवा कांग्रेस सचिव अखिल अग्रिहोत्री, गोपाल सैणी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed