फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coins will be made of gold and silver offered as donation in the court of nine goddesses

Himachal: नौ देवियों को चढ़ाए 50 क्विंटल सोने, 192 क्विंटल चांदी से बनेंगे सिक्के

Sat, 27 Aug 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

राज्य कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश की शक्तिपीठों के पास चढ़ावे से जमा सोने और चांदी के सिक्के बनाए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्तों को एमएमटीसी से एमओयू करने के लिए पत्र भेजे हैं। 

विज्ञापन
Coins will be made of gold and silver offered as donation in the court of nine goddesses
सिक्के(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की नौ देवियों के दरबार में दान के रूप में चढ़े सोने और चांदी को पिघलाने के बाद शुद्ध करके उसके सिक्के बनाए जाएंगे। इन सिक्कों पर देवियों की मूर्त और चिह्न होंगे। इन्हें मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु मौजूदा समय के सोने-चांदी के भाव के हिसाब से खरीद सकेंगे। हालांकि, सिक्के बनाने की योजना काफी पुरानी है, लेकिन अब राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को केंद्र सरकार के उपक्रम खनिज एवं धातु निगम (एमएसटीसी) से समझौता ज्ञापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सिक्के बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


हिमाचल की शक्तिपीठों और प्रसिद्ध मंदिरों के पास 50 क्विंटल सोना और 192 क्विंटल चांदी जमा है। हर साल करोड़ों का सोना और चांदी श्रद्धालु चढ़ाते हैं। वर्तमान में राज्य के मंदिरों के सोने-चांदी का मंदिर ट्रस्ट सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इनकी सुरक्षा और बीमा पर भी हर साल लाखों की धनराशि सरकार खर्च करती है। 
विज्ञापन


ये हैं हिमाचल की शक्तिपीठ और प्रसिद्ध मंदिर
प्रदेश की शक्तिपीठों में बज्रेश्वरी देवी मंदिर, माता ज्वालामुखी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, मां चिंतपूर्णी और नयनादेवी मंदिर हैं। इसके अलावा कामाख्या देवी, भीमाकाली मंदिर, मुरारी देवी मंदिर, नव दुर्गा शक्तिपीठ सनारनी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विभाग सचिव
राज्य कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश की शक्तिपीठों के पास चढ़ावे से जमा सोने और चांदी के सिक्के बनाए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्तों को एमएमटीसी से एमओयू करने के लिए पत्र भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed