{"_id":"61eedde36815b565de1ae747","slug":"cobel-stone-way-constructed-in-shimla-shimla-city-news-sml3976425100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाजार में लगेगा कोबल स्टोन, गंज में टाइलों से चकाचक होंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाजार में लगेगा कोबल स्टोन, गंज में टाइलों से चकाचक होंगे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, तीन महीने में दुरुस्त होंगे दोनों बाजारों के रास्ते
निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 8.34 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रामबाजार और गंज बाजार की सड़कें तथा पैदल रास्तों पर मालरोड की तर्ज पर कोबल स्टोन और टाइलों बिछाई जाएंगी। नगर निगम ने इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले तीन महीने में इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।
रामबाजार में टाइलें लगी लेकिन यह कई जगह से टूट चुकी हैं। इसके अलावा बर्फबारी के बीच इन टाइलों पर फिसलन भी रहती है जिससे पैदल चलना मुश्किल होता है। ऐसे में नगर निगम अब यहां मालरोड की तर्ज पर कोबल स्टोन लगाने जा रहा है। इससे तीन चार साल तक सड़क खराब नहीं होती।
रामबाजार में शाही चौक से अंबर होटल तक सड़क पर कोबल स्टोन लगाया जाएगा। इस पर 8.34 लाख रुपये खर्च होंगे। लोअर बाजार टनल से राधा कृष्ण मंदिर तक की सड़क पर भी कोबल स्टोन लगाने की योजना है। इस पर साढ़े छह लाख रुपये खर्च होंगे। गंज बाजार में पंसारी चौक से अनाज मंडी तक के पैदल रास्ते पर टाइलें लगाई जाएंगी। सीढ़ियों की भी मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन
जल्द पूरा करेंगे काम : सुषमा
रामबाजार वार्ड की पार्षद सुषमा कुठियाला ने बताया कि गंज बाजार में पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत काम किए जाने थे। ऐसे में यहां नगर निगम फंड से काम नहीं किया गया। लेकिन ऐन मौके पर अब इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी की सूची से हटा दियाहै। ऐसे में नगर निगम ने यहां काम करवाने का फैसला लिया है। गंज में कारोबारियों की मांग के अनुुसार टाइलें लगेंगी जबकि रामबाजार में कोबल स्टोन लगाया जाएगा। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।