फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CNG Station: Vehicles will get CNG from Mandi to Manali, pollution will stop.

CNG Station: मंडी से मनाली तक वाहनों को मिलेगी सीएनजी, रुकेगा प्रदूषण

Wed, 22 Nov 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 10:39 AM IST
सार

चंडीगढ़ से लेकर मनाली तक जगह-जगह सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी का इस्तेमाल कर ही वाहन गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। 

विज्ञापन
CNG Station: Vehicles will get CNG from Mandi to Manali, pollution will stop.
मनाली के रांगड़ी में सीएनजी स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-चंडीगढ़ से पर्यटन नगरी मनाली आने वाले पर्यटक सीएनजी वाहनों चालकों और मालिकों को अब सीएनजी रिफिल करने की चिंता नहीं रहेगी। इन वाहनों के लिए स्थानीय स्तर पर सीएनजी उपलब्ध रहेगी। चंडीगढ़ से लेकर मनाली तक जगह-जगह सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी का इस्तेमाल कर ही वाहन गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। मनाली के रांगड़ी में सीएनजी स्टेशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मंडी और कुल्लू जिले की सीमा पर झीड़ी में जनवरी 2024 से एक सीएनजी स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह वाहनों को लगातार फोरलेन में सीएनजी का विकल्प उपलब्ध रहेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से वाहनों को सीएनजी फुल करवा रहे वाहन यहां भी इसी को भरवा पाएंगे। रांगड़ी और झीड़ी के अलावा अन्य जगहों में भी सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए भारत सरकार की ओर से अधिकृत नेचुरल गैस वितरण कंपनी गैसोनेट साइट की तलाश कर रही है। ऐसे में फोरलेन हिस्से में जगह-जगह आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप के साथ सीएनजी स्टेशन भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


इससे हिमाचल में भी सीएनजी आधारित वाहनों का इस्तेमाल बढ़ सकता है। बता दें कि दिल्ली-चंडीगढ़ के अधिकतर वाहन सीएनजी किट से लैस रहते हैं, पूर्व में हिमाचल में सीएनजी न मिलने पर इन्हें पेट्रोल ईंधन इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब सीएनजी की उपलब्धता होने पर इसकी खपत होगी। वर्तमान में हिमाचल में सीएनजी वाहन की संख्या शून्य के बराबर है। यहां अधिकतर एलएमवी पेट्रोल और डीजल ईंधन आधारित ही इस्तेमाल किया जा रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ भी रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में बना भारत का सबसे ऊंचे स्थल का सीएनजी स्टेशन
मनाली के रांगड़ी में बना सीएनजी स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई के मामले में भारत का सबसे ऊंचा स्टेशन है। यह खिताब फिलहाल मनाली के नाम आ गया है। यहां सीएनजी स्टेशन ने सीएनजी भरने का काम भी शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में बाहरी राज्यों से आ रहे वाहन यहां सीएनजी भरवा रहे हैं।

मनाली के रांगड़ी में सीएनजी स्टेशन शुरू कर दिया गया है। झीड़ी में भी सीएनजी स्टेशन खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इको फ्रेंडली सीएनजी से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
-अलख तिवारी, प्रोजेक्ट लीड सहायक प्रबंधक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed