फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rallies of Union Home Minister Amit Shah, CM Yogi Adityanath and Union Minister Smriti Irani on November 2

हिमाचल चुनाव: 2 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की रैलियां

Tue, 01 Nov 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उतरप्रदेश योगी आदित्य नाथ के दो नंवबर को हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के सभा स्थल बुम्वलू में जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 

विज्ञापन
Rallies of Union Home Minister Amit Shah, CM Yogi Adityanath and Union Minister Smriti Irani on November 2
गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नंवबर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद जिला कांगड़ा के धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम नियर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे और जिला सोलन के नालागढ़ विधानसभा में पंजैहरा में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री उतरप्रदेश योगी आदित्य नाथ के दो नंवबर को हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के सभा स्थल बुम्वलू में जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके रैली के मद्देनजर बड़सर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है।

विज्ञापन


डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि 50 के लगभग होमगार्ड के जवान और 20 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। उसके बाद जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा के बल्द्वाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के  दशहरा मैदान परवाणू में जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2 नंवबर को जिला किन्नौर के रामलीला मैदान भावानगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद जिला शिमला के विधानसभा के शिमला ग्रामीण में मेला मैदान सुन्नी में जनसभा को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले या निकाले गए : जयराम
वहीं,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को भोरंज के गांव खरवाड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार जीत होती रही है और भाजपा अब नौवीं बार जीत की ओर अग्रसर है। वह भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में घूमे हैं। पट्टा जोन के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जनता का भरोसा टूट गया है। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा कि वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं या निकाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 कांग्रेस के नेताओं से पूछा जाए कि चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी क्यों नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं रहना चाहता है। पांच राज्यों में भाजपा को सफलता मिली है। पंजाब व उत्तराखंड में कांग्रेस की हालत खराब हुई थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिला है। भाजपा सरकार में किसी से बदले की भावना से कार्य नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed