फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement in nahan

सीएम वीरभद्र बोले, इतना वक्त नहीं कि सरकार में रहूं और पार्टी को भी संभालूं

Wed, 22 Feb 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 22 Feb 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement in nahan

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की कमान को लेकर चल रहीं अटकलों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार में भी रहें और पार्टी संगठन की जिम्मेदारी भी संभालें, इतना उनके पास समय नहीं है। संगठन में हो रही नियुक्तियों पर उन्होंने फिर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन में इलेक्टिड प्रणाली खत्म हो गई है। उनके अनुसार वह भी पांच बार पीसीसी अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन


लेकिन किसी ने उन्हें मनोनीत नहीं किया। चुनाव के माध्यम से ही पार्टी अध्यक्ष बने। अब मनोनयन की प्रथा चली है। जिला अध्यक्ष, सचिव ही नहीं, उनके इर्द-गिर्द जो संगी साथी हैं, वे भी मनोनीत ही हैं। नाहन में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में पहले हैं और मुख्यमंत्री बाद में।
विज्ञापन


संगठन में पहले सदस्यता होती है। ब्लॉक, जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चयन होता है। जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चयन करते थे। अब सब मनोनयन पर ही हो रहा है। यह सिर्फ हिमाचल की नहीं, बल्कि पूरे देश की बात है। मंडी के लोगों से पूछा जा सकता है कि वहां का जिलाध्यक्ष वहां रहता है या नहीं। उन्हें जानते भी हो। ब्लॉक और जिलाध्यक्ष बनाने की कोई प्रणाली तो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विप्लव पर तंज, शी इज फुल ऑफ बायस

cm virbhadra singh statement in nahan

विप्लव ठाकुर की ओर से सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवालों पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि शी इज फुल ऑफ बायस। सरकार का बजट कोई बंद किताब नहीं है। कोई भी बजट की कॉपी प्राप्त कर सकता है। रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाली इज बाली, आईएम नॉट बाली ...। सरकार ने कौशल विकास के नाम पर भत्ता शुरू किया है, ताकि रोजगार मिले।

धूमल पर चढ़ा है माफिया का भूत
पत्रकार वार्ता के बाद दरवाजे से वापस लौटते हुए सीएम ने पत्रकारों से कहा कि आजकल धूमल को माफिया का भूत सवार है। यहां माफिया, वहां माफिया के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह तो स्वयं माफिया किंग रह चुके हैं। 

इंपोर्टिड की है आदत
मुख्यमंत्री ने नाहन के विधायक पर तंज कसते हुए कि यहां के लोगों को इंपोर्टिड पसंद है तो कोई क्या करे। लच्छेदार भाषण, टोकरे भरके वायदे और इधर का माल उधर और उधर का माल इधर। 7वीं बार मुख्यमंत्री की कमान संभालने के सवाल पर वीरभद्र बोले कि यदि जनता चाहेेगी तो मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। कहा कि अभी तो वह जवान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed