{"_id":"404d7cb876230504d15a3ffbb077de6f","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र का शिक्षकों को झटका, प्रमोशन पर लगेगी ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र का शिक्षकों को झटका, प्रमोशन पर लगेगी ब्रेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पहली कक्षा से बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषय पढ़ाए जाएंगे। बेहतर परिणाम नहीं देने वाले अध्यापकों का प्रमोशन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांवटा के आंजभोज क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। प्रदेश में दो नए इंजीनियरिंग कॉलेज और करीब 20 नए आईटीआई भी खुलेंगे। वीरभद्र सिंह शनिवार को पांवटा के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान पांवटा होली मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विरोधी दल ऊपरी और निचले हिमाचल के नाम से भेदभाव करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के शब्दकोष में भेदभाव शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का 14वां आईआईएम कॉलेज पांवटा में खोला जा रहा है। बिलासपुर में एम्स मंजूर किया गया है। चंबा, हमीरपुर और नाहन को मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।
प्रदेश के 14 कॉलेज दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में खोले हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में हिमाचल के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले, इसके लिए शिक्षित युवाओं को तकनीकी रूप से संबल बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण व शिक्षा प्राप्त करने के दौरान इन्हें सरकार कौशल भत्ता दे रही है।