फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to shimla rural.

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के दौरे में मुख्यमंत्री ने दिए कई तोहफे

Thu, 25 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धामी (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, धामी (शिमला) Updated Thu, 25 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to shimla rural.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान तेजी के साथ चहुंमुखी विकास हुआ है और लोगों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को खोलने सहित सड़क अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को धामी के हलोग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान 76 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के अलावा सड़कों पर 77.21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विस क्षेत्र में भवनों के निर्माण पर 237 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में दो पुलों के निर्माण के लिए 2.36 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में 27 पाठशालाएं खोली और स्तरोन्नत की गई हैं। सुन्नी में 50 बिस्तरों के अस्पताल सहित शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले तथा स्तरोन्नत किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी में लोक निर्माण और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागों के उपमंडल खोले गए हैं। सुन्नी, दाड़गी और जलोग में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं। घंडल में शीघ्र ही राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे सभी कार्यालयों के लिए धामी में एक संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

विद्युत विभाग को 105 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन घडोग और घंडल उठाऊ जलापूर्ति योजना के पूरा होने से पूर्व जहां आवश्यक हो ट्रांसफार्मरों की स्थापना के निर्देश दिए। इस योजना से सुन्नी क्षेत्र की 41 पंचायतों की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए धामी के समीप 16 मील घंडल में 10.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय डिग्री कालेज की आधारशिला रखी।

धरातल मंजिल के अतिरिक्त इस भवन में तीन मंजिलें होंगी जिनमें भूगोल प्रयोगशाला उपकरणों के लिये कमरा लेक्चर थियेटर परीक्षा शाखाएं स्काउट तथा गाइड्स के लिए अलग कमरा कॉमन कमरे एक पुस्तकालय स्पोर्ट्स रूम और बहुउद्देशीय सभागार इत्यादि होंगे।

वीरभद्र सिंह ने धामी के हलोग में 6.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में पार्किंग फ्लोर भी है। उन्होंने धामी में 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल भवन की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी के बच्चों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। क्षेत्र के लोगों की मांग पर शिमला से चनावग के लिए सायंकाल बस सेवा आरंभ करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास एवं पशु पालन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस के 70 प्रतिशत उम्मीदवार विजयी हुए हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियां कम करने पर फैलाई जा रही अफवाहों के लिए भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोग भाजपा की बांटने की नीति को भलीभांति समझते हैं और उनके भ्रामक प्रचार में आने वाले नहीं हैं।

इससे पूर्व ग्राम पंचायत धामी के प्रधान जगदीप कंवर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।


उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की मांगें रखी जिनमें धामी में उप-कोषागार की मांग भी शामिल है। इस मौके पर शिमला के उपायुक्त रोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद की अध्यक्ष धर्मिला हरनोट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed