{"_id":"59c1438c4f1c1b1c688b573c","slug":"cm-virbhadra-singh-lay-foundation-stone-of-vantny-castle-restoration-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानी जानेंगे प्रदेश की संस्कृति, बैंटनी कैसल का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानी जानेंगे प्रदेश की संस्कृति, बैंटनी कैसल का होगा जीर्णोद्धार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार परियोजना की आधारशिला रखी। प्रोजेक्ट में 35 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण के उपरांत यहां प्रस्तावित संग्रहालय, रेस्तरां और मनोरंजक पार्क बनेगा। इससे देश- विदेश से शिमला घूमने आए सैलानियों को प्रदेश की संस्कृति जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए म्यूजियम में बनने वाला लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।बैंटनी कैसल प्रदेश की प्रापर्टी सर्कुलर तथा मालरोड के बीच लगभग 25 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को म्यूजियम के आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण करने के अलावा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बैठने के लिए ज्यादा से ज्यादा बैंच लगाने को भी कहा। पर्यटन विभाग बैंटनी कैसल के भवन का जीर्णोद्धार कर म्यूजियम बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, आईडीआईपीटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोज शर्मा, महाप्रबंधक विजय शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एसएन शर्मा, सुनील कौल मौजूद रहे।