{"_id":"59ca79f24f1c1bf3538b488b","slug":"cm-virbhadra-singh-inaugurate-and-laid-foundation-stone-of-31-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह ने 31 परियोजनाओं के लोकार्पण किए, आधारशिलाएं रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह ने 31 परियोजनाओं के लोकार्पण किए, आधारशिलाएं रखीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में प्रदेश सरकार की ओर से उद्घाटनों और शिलान्यासों का दौर जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से डलहौजी, चंबा, सोलन, दून, नालागढ़, मनाली, कुल्लू, शाहपुर, पच्छाद, कसुम्पटी, ऊना, लाहौल-स्पिति तथा सिराज निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लगभग 31 परियोजनाओं के लोकार्पण किए तथा आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरमौर के पझौता तथा नारग, चंबा जिला के तेलका तथा भलेई, लाहौल स्पिति में काजा सहित मंडी जिला के थाची में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिलाएं रखीं। प्रारंभिक तौर पर इन कॉलेजों को शुरू करने के लिए प्रत्येक के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने शिमला जिले के जुन्गा क्षेत्र के डुबलू में 31.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में धमेची-भाड़ सड़क में शामली खड्ड पर 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने 1.08 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ सिंचाई योजना बड़गलाए 76.58 लाख रुपये की लागत की भलग भरण उठाऊ सिंचाई योजना 1.25 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली धनाच-चुखड़िया उठाऊ सिंचाई परियोजना, 1.23 करोड़ रुपये की लागत की रैडी, गुसाण उठाऊ सिंचाई योजना, एक करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली कोटी-बड़ोग उठाऊ सिंचाई योजना तथा सिरमौर जिले के राजगढ़ में 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना धरोटी की ऑनलाईन आधारशिलाएं रखीं।
मुख्यमंत्री ने 41.34 लाख रुपये की लागत से निर्मित किबांवाला-बागुवाला उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 7.78 करोड़ रुपये की लागत से बनी गोयला-पनार , 69 लाख रुपये की लागत से निर्मित चनाल माजरा, 60 लाख रुपये से बनी मल्कुमाजरा उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना के लोकर्पण के अलावा 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ के भवन का लोकार्पण तथा दून क्षेत्र में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिस आवासीय कॉलोनी कुठाड़ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने नालागढ़ में महिलाओं के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला भी रखीं।
उन्होंने कांगड़ा जिले के रैत में 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उपयुक्त तकनीकी केंद्र शाहपुर क्षेत्र में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ढोमाल कूहल की आधारशिलाएं रखीं। यह परियोजना पूरा होने पर 9 पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को लाभाविंत करेगी।
मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के मैहतपुर बसदेहड़ा में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की।
सीएम ने कुल्लू जिले के जगतसुख में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषद्यालय भवन के लोकार्पण सहित 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला साचनी 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थराश, मनाली में 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केंद्र के लोकर्पण किए। सीएम ने कुल्लू जिला के काईस में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक महिला छात्रावास तथा मनाली में 4.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस थाने की आधारशिला रखी।