फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh directions to remove encroachments from land of tourism department

सीएम के निर्देश, एक माह में हटेंगे इस विभाग की जमीन से अवैध कब्जे

Fri, 30 Jun 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Jun 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh directions to remove encroachments from land of tourism department

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पर्यटन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण एक माह में हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने गंधक स्नानागार और सल्फर बाथ के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के अतिरिक्त मणिकर्ण और कसोल मार्ग पर भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों को सड़क किनारे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कहा कि अवैध कब्जाधारियों से भूमि को एक माह में खाली करवाकर बाड़ लगवाने के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के कसौली स्थित होटल निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति सुनिश्चित करवाने को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलन के क्यारी बंगला में पर्यटन होटल के विस्तार के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि निगम ने 31 मई 2017 तक 3.70 लाख रुपये त्रैमासिक परिचलन लाभ कमाया है। यह भी निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री सोलन के साधुपुल स्थित जल पार्क और भराड़ीघाट में सड़क किनारे उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं और ऊना के सोमभद्र्रा मार्ग पर नवस्तरोन्नत सुविधाओं का 30 जून को वीडियो कांफ्रेेंसिंग से लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निगम में मैसन, कारपेंटर जैसे कामगारों के कुछ पद भरने का भी निर्णय लिया गया। मुख्य संसदीय सचिव मनसाराम, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, मुख्य सचिव वीसी फारका, निदेशक मंडल के सदस्य वीरेंद्र धर्माणी, सुरेंद्र सेठी, विजय इंद्र कर्ण, अमरजीत सिंह, रूपेश कनवाल, गोपाल कृष्ण महंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी और एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed