{"_id":"6466337905f25a495d0bb247","slug":"cm-sukhwinder-sukhu-overtime-night-allowance-of-hrtc-driver-operators-will-be-given-in-two-installments-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhwinder Sukhu: दो किस्तों में दिया जाएगा एचआरटीसी चालकों-परिचालकों का ओवरटाइम रात्रि भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhwinder Sukhu: दो किस्तों में दिया जाएगा एचआरटीसी चालकों-परिचालकों का ओवरटाइम रात्रि भत्ता
Thu, 18 May 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 May 2023 07:49 PM IST
सार
एचआरटीसी के चालकों-परिचालक को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते की देनदारी दो माह के भीतर दो किस्तों में की जाएगी। करीब 11 करोड़ की देनदारी लंबित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी के चालकों-परिचालक को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते की देनदारी दो माह के भीतर दो किस्तों में की जाएगी। करीब 11 करोड़ की देनदारी लंबित है। मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के साथ चिकित्सा प्रति पूर्ति बिलों का शीघ्र भुगतान करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी यूनियनों की मांगों को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार सहित एचआरटीसी कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन