फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Singh Sukhu calls on Rajiv Shukla in new delhi, discussion on cabinet expansion

हिमाचल: राजीव शुक्ला से मिले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार देर शाम को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh Sukhu calls on Rajiv Shukla in new delhi, discussion on cabinet expansion
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को शिमला पहुंचेंगे। इससे पहले सुक्खू शनिवार देर शाम को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सुक्खू शिमला पहुंचने के बाद  यहां अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे।

विज्ञापन


सुक्खू ने सोमवार को ही राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में वह राज्य में ओल्ड ऐज होम, अनाथाश्रमों, महिला आश्रमों आदि की स्थिति की समीक्षा करेंगे। गौर हो कि सुक्खू शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही शिमला के टुटीकंडी स्थित बालिका आश्रम गए थे। वह 18 दिसंबर को करोना संक्रमित हुए थे और क्वारंटीन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed