फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu was immersed in the dance of Bhatwadi rohru, and also sang "Rohru Jaana Meri Ammiye..."

शिमला: भटवाड़ी और काशापाट में नाटी के रंग में रंगे सीएम, रोहड़ू जाना मेरी आमिये... भी गाया, देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

पहाड़ की शांत रात में लोकगीतों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और नाटी के रंग ने ऐसा माहौल बनाया कि गांव में दिवाली से पहले ही उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu was immersed in the dance of Bhatwadi rohru, and also sang "Rohru Jaana Meri Ammiye..."
भटवाड़ी में नाटी के रंग में रंगे सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का भटवाड़ी गांव वीरवार रात सुर्खियों में आ गया। पहाड़ की शांत रात में लोकगीतों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और नाटी के रंग ने ऐसा माहौल बनाया कि गांव में दिवाली से पहले ही उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया। वजह थी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गांव में पहुंचना और वहीं रात्रि प्रवास करना। मुख्यमंत्री को फाफरा, कोदे की रोटी, लाल चावल और राजमा समेत कई पारंपरिक पकवान परोसे गए। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जब भटवाड़ी पहुंचे तो ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। महिलाएं और ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। लोकगीत लामण की गूंज के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। इसके बाद नाटी शुरू हुई तो मुख्यमंत्री भी खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर रोहड़ू जाना मेरी आमिये... नाटी गाकर समां बांध दिया। मुख्यमंत्री ने भी औपचारिक कार्यक्रम तक खुद को सीमित नहीं रखा और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इससे कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह न रहकर ग्रामीणों और सरकार के बीच सीधे संवाद का मंच बन गया।

विज्ञापन



काशापाट में अपने घर जैसा अपनापन महसूस किया: सीएम    
शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रामपुर विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र काशापाट में रात बिताने पहुंचे। इस दाैरान सीएम ने ग्रामीणों के साथ नाटी डाली। सीएम ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा- रात के गहराने के साथ-साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज भी बढ़ती गई। दामणी, कंडी, पाट और काशा में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के अपार स्नेह ने मन को भीतर तक गदगद कर दिया। मानो जैसे जन-जन की आत्मीयता ने इस रात को थाम दिया हो।  काशापाट में अपने घर जैसा अपनापन महसूस किया। अपनों के बड़ी संख्या में साथ होने से आज की रात खास बन गई। सीएम ने आगे लिखा- लोक नृत्य की खूबसूरती यही है कि आप कब इसकी लय का हिस्सा बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता। पारंपरिक परिधान में स्थानीय लोगों के साथ नाटी डाली। ये शाम अन्य से अलग और ज्यादा यादगार रहेगी।
विज्ञापन





 

मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय लोगों की सड़क संबंधी मांग पर मुख्यमंत्री ने चिंगवाड़ी सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बरशील पुल को मोटरेबल बनाने का आश्वासन भी दिया। पेखा-दिऊदी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये देने का एलान किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने धमवाड़ी स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

वीरभद्र सिंह के बाद अब सुक्खू ने बिताई गांव में रात
-मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास ने इस कार्यक्रम को और खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिऊदी के प्रधान प्रशनलाल के घर रात बिताई। प्रधान प्रशनलाल के मुताबिक इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस गांव में पहुंचे थे। उसके बाद किसी मुख्यमंत्री का यहां आना नहीं हुआ। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू का भटवाड़ी जैसे दूरदराज गांव में पहुंचना और रात बिताना ग्रामीणों के लिए विशेष अनुभव रहा। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि मुख्यमंत्री ने गांव की समस्याओं को दूर से देखने के बजाय रात गांव में रुककर स्थानीय लोगों के बीच से समझने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed