फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Sukhvinder Sukhu showed strength on the pretext of breakfast in Oakover

HP Politics: ओकओवर में नाश्ते के बहाने सीएम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिखाई ताकत

Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार, भूपेंद्र हुड्ड, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ल ने ओकओवर में दोबारा से कई विधायकों के साथ बैठकें कीं। सभी कांग्रेस विधायकों ने सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई।

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu showed strength on the pretext of breakfast in Oakover
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार सुबह अपने सरकारी आवास ओकओवर में ब्रेकफास्ट के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के अलावा 32 कांग्रेस विधायक सुबह से शाम तक यहां मौजूद रहे। विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए, हालांकि दोपहर बाद वह भी ओकओवर पहुंचे। पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार, भूपेंद्र हुड्ड, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ल ने ओकओवर में दोबारा से कई विधायकों के साथ बैठकें कीं। सभी कांग्रेस विधायकों ने सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सबसे पहले ओकओवर पहुंचे। इनके बाद मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों के आने का दौर जारी रहा। ब्रेकफास्ट के बाद कई विधायकों और मंत्रियों की मुख्यमंत्री से साथ बैठक हुई। दोपहर 12:00 बजे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ओकओवर पहुंचे। इनके बाद पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए। इस दौरान विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह अपने निजी आवास हॉली लॉज में पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


करीब दो बजे पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेश बघेल ओकओवर से होटल सिसिल शिमला चले गए। होटल पहुंचकर दोनों नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को भी वहां बुलाकर बैठक की। दोपहर करीब 3:15 विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को लेकर डीके शिवकुमार और भूपेश बघेल ओकओवर आए। मुख्यमंत्री के साथ इन चारों नेताओं की अलग से बैठक हुई। जिसके बाद शाम 5:00 बजे डीके शिवकुमार और भूपेश हुड्डा ने प्रदेश सरकार और संगठन को साथ बैठाकर संयुक्त प्रेसवार्ता कर सरकार के पूरी तरह से स्थिर होने और पांच साल का कार्यकाल पूरा करने सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed