फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Transport Department saved Rs 28 lakh in a year through e-vehicles.

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- परिवहन विभाग ने ई-वाहनों से एक साल में की 28 लाख की बचत

Fri, 02 Feb 2024 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ई-वाहनों के प्रयोग से जहां पर्यावरण संरक्षण हो रहा है, वहीं राजकोष को भी संबल मिल रहा है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Transport Department saved Rs 28 lakh in a year through e-vehicles.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहनों से एक साल में 28,32,853 रुपये की बचत की है। प्रदेश सरकार ने 3 फरवरी, 2023 को परिवहन विभाग को 19 ई-वाहन दिए थे। एक साल में इन वाहनों के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन में 87.318 टन की कमी आई है। मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ई-वाहनों के प्रयोग से जहां पर्यावरण संरक्षण हो रहा है, वहीं राजकोष को भी संबल मिल रहा है। हिमाचल सरकार का परिवहन विभाग देश का पहला ऐसा विभाग है, जिसमें सिर्फ ई-वाहनों का प्रयोग हो रहा है। इस वित्त वर्ष के अंत तक छह ग्रीन कॉरिडोर तैयार हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से वह स्वयं भी शिमला शहर में ई-वाहन का उपयोग कर रहे हैं। सरकार के इस कदम से पर्यावरण संरक्षण और हानिकारक कार्बन उत्सर्जन को कम करने में युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। परिवहन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ई-वाहनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कार्बन फुटप्रिंट में कमी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार ने 680 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है। इस योजना के पहले चरण में बेरोजगार युवाओं के लिए ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


युवाओं ने दिखाया ई-टैक्सी संचालित करने में उत्साह
बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने सरकार की मदद से ई-टैक्सी संचालित करने के लिए उत्साह दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पैट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करना है, जिससे इस पर खर्च होने वाली धनराशि का उपयोग विकास कार्यों के लिए किया जा सके। प्रदेश सरकार की पहल का देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed