फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm sukhvinder Sukhu said the frogs in the well who jump are not true public servants.

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-उछलकूद करने वाले कुएं के मेंढक सच्चे जनसेवक नहीं

Tue, 12 Mar 2024 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 07:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त करने और सत्ता हथियाने की राजनीति कदापि सहन नहीं करेगी। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said  the frogs in the well who jump are not true public servants.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा चौगान से बागी नेताओं पर तंज कसा। कहा-कुएं के कुछ मेंढक उछलकर एक से दूसरी जगह जा रहे हैं। वह सच्चे जनसेवक नहीं हो सकते हैं। कहा कि डड्डू (मेंढक) महज उछलते हैं। लोकसभा चुनावों में जनता से छल करने वाले ऐसे लोगों को देवभूमि हिमाचल की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त करने और सत्ता हथियाने की राजनीति कदापि सहन नहीं करेगी। राज्यसभा सांसद के चुनाव में भाजपा नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। कहा कि जो लोग जनता के मतों से चुनकर आते हैं और नोटों के बल बिक जाते हैं, उन्हीं लोगों ने क्रॉस वोटिंग कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसा कि जो कुर्सी के बिना नहीं रह सकते, उन्होंने सोचा कि कुर्सी को छीन लिया जाए। हम कुर्सी गंवाने का नहीं, कुर्सी बचाने का प्रयास करते हैं। कहा कि जब कोई विधायक बिकाऊ हो जाए तो उसके मन में डर होता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि छह बागी विधायक दस दिन से हिमाचल से बाहर रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ तैनात की गई है। वह हेलिकाप्टर से विधानसभा पहुंचे और वापस लौट गए। उन पर इतना पैसा आखिर कौन खर्च सकता है। अब बागी ऋषिकेश में ध्यान लगाकर पश्चाताप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जल बिन मछली की तरह तड़प रहे बागी
फतेहपुर में जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। यहां उन्होंने स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया की खुलकर तारीफ की, वहीं उन्होंने कांग्रेस के बागियों पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी डड्डू (मेंढक) की तरह कभी पंचकूला, कभी ऋषिकेश तो कभी हरिद्वार की छलांगें मार रहे हैं। इनकी हालत ऐसी है, जैसी जल बिन मछली तड़पती है। उन्होंने कहा कि बागी अब हिमाचल आने से डर रहे हैं। क्योंकि वह जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी, जिन्होंने उन्हें वोट डालकर क्षेत्र के विकास के लिए भेजा था, लेकिन वह निजी हित के चक्कर में पड़ गए।

जल बिन मछली की तरह तड़प रहे बागी
फतेहपुर में जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। यहां उन्होंने स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया की खुलकर तारीफ की, वहीं उन्होंने कांग्रेस के बागियों पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी डड्डू (मेंढक) की तरह कभी पंचकूला, कभी ऋषिकेश तो कभी हरिद्वार की छलांगें मार रहे हैं। इनकी हालत ऐसी है, जैसी जल बिन मछली तड़पती है। उन्होंने कहा कि बागी अब हिमाचल आने से डर रहे हैं। क्योंकि वह जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी, जिन्होंने उन्हें वोट डालकर क्षेत्र के विकास के लिए भेजा था, लेकिन वह निजी हित के चक्कर में पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed