फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said the first unit of the Shongtong project will start in January, there will be an inco

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जनवरी में शुरू होगा शोंगटोंग प्रोजेक्ट की पहली यूनिट, एक हजार करोड़ की होगी आय

Tue, 14 Apr 2026 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 08:01 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 450 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  the first unit of the Shongtong project will start in January, there will be an inco
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया शोंगटोंग कड़छम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को निर्माणाधीन शोंगटोंग कड़छम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 450 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रोजक्ट से राज्य सरकार को एक हजार करोड़ रुपये की सालाना आमदनी होगी। प्रोजेक्ट का पहला यूनिट अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगा। परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बैराज, हेड रेस टनल और पावरहाउस जैसे सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि विद्युत एवं यांत्रिक कार्य भी प्रगति पर हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष लगभग 1,579 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पानी से करोड़ों रुपये कमा रहे एसजेवीएनएल, एनटीपीसी और एनएचपीसी के प्रोजेक्ट जब कर्ज मुक्त हो जाए, तो प्रदेश सरकार को 50 प्रतिशत फ्री रॉयल्टी दें, जिससे लोगों को अपनी संपदा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 77 साल से मिल रही आरडीजी काट दी है। यदि प्रोजेक्टों से 50 प्रतिशत मुफ्त रॉयल्टी मिल जाए तो प्रदेश को आरडीजी की भी जरूरत नहीं होगी। सरकार इस लड़ाई को भी लड़ रही है। कहा कि अब प्रदेश आर्थिक चुनौती को पार करके आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने टापरी स्थापित विश्व के पहले भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। एक हजार टन क्षमता का कोल्ड स्टोर एचपीएमसी ने विदेशी कंपनी के साथ तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed