फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said the film of our 15 months tenure is blockbuster

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- हमारे 15 माह के कार्यकाल की फिल्म ब्लॉकबस्टर

Thu, 16 May 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 06:04 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर फ्लाॅप डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  the film of our 15 months tenure is blockbuster
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह गुरुवार शाम को राजधानी शिमला लौटे। इससे पहले गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर फ्लाॅप डायरेक्टर हैं। बाॅलीवुड से अभिनेत्री कंगना को चुनाव के दौरान लेकर आए हैं। कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल की फिल्म ब्लॉकबस्टर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुजानपुर जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह राणा के समर्थन में मुख्यमंत्री छह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। 18 मई को मुख्यमंत्री अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री ने शिमला लौटकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार को लेकर आगामी रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपुचनाव में कांग्रेस 15 माह के कार्यकाल के आधार पर जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोट के दम पर सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा। इनकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनावी जनसभाएं करेंगे। प्रियंका गांधी हिमाचल के कई क्षेत्रों में प्रचार के लिए आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली के लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है।

विज्ञापन

भाजपा ने गाय के नाम पर की राजनीति : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। वीरवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी गो सदनों में आश्रित गोवंश को दिए जाने वाले अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त राज्य में लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। सरकार ने पशुपालन तथा दूध उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि को सुनिश्चित किया है। पशुपालकों को उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोलन जिले के दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। सरकार किसानों और पशु पालकों को दूध उत्पाद के उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी।

हरोली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का देश में सियासी माहौल डोल चुका है और कई राज्य में एक भी सीट भाजपा नहीं जीत पाएगी। कहा कि वर्तमान में हवा बदल चुकी है । उन्होंने यह बात अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली दाैरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि भाजपा ने सदा धर्म,जाति व क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने की राजनीति की है और वोट हथियाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा क्यों नहीं वोट मांग रही है। इस बात का जवाब जनता भाजपा के नेताओं से अवश्य पूछे। कहा है कि अगर असल में भाजपा ने विकास करवाया है तो विकास के काम के नाम पर जनता में जाकर वोट मांगे और बांटने की राजनीति बंद कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed