फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said second installment of Rs 4 lakh for houses damaged in disaster soon

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 4-4 लाख की दूसरी किस्त जल्द

Sat, 09 Mar 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार की ओर से जारी विशेष राहत पैकेज से अब तक 22 हजार आपदा प्रभावितों की वित्तीय सहायता दी गई है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  second installment of Rs 4 lakh for houses damaged in disaster soon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रदेश सरकार ने 2,968 परिवारों को अब तक 3-3 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। 4-4 लाख की दूसरी किस्त भी जल्द जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार की ओर से जारी विशेष राहत पैकेज से अब तक 22 हजार आपदा प्रभावितों की वित्तीय सहायता दी गई है। प्रदेश सरकार राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज से मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक परिवारों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत और लगभग 1800 परिवारों को पशुधन के नुकसान के लिए सहायता राशि दी गई है।

विज्ञापन


सरकार ने किसानों को फसल के नुकसान और खेती योग्य भूमि के नुकसान के लिए भी सहायता राशि दी है, जिससे लगभग 2600 किसानों को राहत मिली है। क्षतिग्रस्त 507 दुकानों और ढाबों के मालिकों को भी मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता संशोधित मानदंडों के अनुसार जारी की गई है, जिसके तहत राहत पैकेज में कई गुणा वृद्धि की गई है। सुक्खू ने कहा कि विकट परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने एवं उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं की। इसके अलावा सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को सरकारी दरों पर मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, बिजली-पानी का निशुल्क कनेक्शन और सरकारी दरों पर सीमेंट भी उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed