फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhvinder Sukhu said Kangana was not seen during the disaster in Himachal.

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले-हिमाचल में आपदा के दौरान नजर नहीं आईं कंगना

Fri, 03 May 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 06:44 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली बरसात के दौरान हिमाचल में आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वह और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों परिवारों के साथ खड़े रहे और उनकी मदद की। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu said Kangana was not seen during the disaster in Himachal.
चंबा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत कहीं नजर नहीं आईं। न ही उन्होंने प्रभावित परिवारों की कोई मदद की, जबकि फिल्म अभिनेता आमिर खान ने चुपचाप 25 लाख रुपये आपदा प्रभावितों को दिए। पांगी पहुंचे सुक्खू ने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पिछली बरसात के दौरान हिमाचल में आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वह और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों परिवारों के साथ खड़े रहे और उनकी मदद की। राज्य सरकार ने केंद्रीय सहायता के बिना अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा के साथ उपचुनाव की सभी 6 सीटें भी कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी। दागियों ने धन के प्रभाव में आकर अपनी आत्मा को बेच दिया और कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन 6 नेताओं ने जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। कहा कि भाजपा धन-बल से सत्ता हथियाना चाहती है। प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। अब इन 6 दागी नेताओं को हराना मतदाताओं की जिम्मेदारी है। कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी को जनता के मुद्दों का कोई ज्ञान नहीं है। इस अवसर पर मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेता अमित भरमौरी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed