फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Consideration is being made to reemploy outsourced workers.

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- कोरोना संकट में लगे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी बचाने पर मंथन जारी

Tue, 03 Oct 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  Consideration is being made to reemploy outsourced workers.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान नियुक्त आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी बचाने के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस सरकार कानून के दायरे में रहकर हर काम करेगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जैसी गलती नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पंचायतों की ग्राम सभा में कोरम पूरा नहीं हुआ, वहां दोबारा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। आपदा प्रभावितों के लिए घोषित 4,500 करोड़ के पैकेज की जल्द एसओपी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला के रिज मैदान पर सुखाश्रय योजना के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में लगे आउटसोर्स कर्मियाें को लेकर दो-तीन बार मंत्री ने बैठक की है। उनके लिए कोई नीति नहीं मिली है। अब इन्हें कैसे एडजस्ट करना है, इस पर हम विचार कर रहे हैं। कई बार कानून के बिना नौकरियां दी जाती हैं। चौटाला ने जेबीटी शिक्षकों को बिना कानूनी तरीके से नौकरी दी, उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। हम ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


राहत देने पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के समय की भर्तियों की जांच जारी है। 65 लोग गिरफ्तार किए हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी सरकार चलाई कि प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4,500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का जल्द प्रभावित परिवारों को लाभ मिलना शुरू होगा। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके फाइनल होते ही जिन लोगों के घर टूटे हैं, उन्हें 7 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनकी बात सुनी जा रही है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। आज से ही अनाथ बच्चों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा ले रहे 18 साल से ऊपर के सभी बच्चों को भी लाभ दिया जा रहा है। 2,700 और बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये देने की योजना है। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के 298 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed