फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder Sukhu said BJP leaders should not create obstacles in the help from the Center.

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- लोस चुनावों में फायदे के लिए केंद्रीय मदद में देरी करवा रहे भाजपाई

Sat, 20 Jan 2024 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी,भोरंज (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए करीब 10 हजार करोड़ रुपये के दावों को जारी करने में रुकावटें पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said BJP leaders should not create obstacles in the help from the Center.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोकसभा चुनाव में फायदे के लिए भाजपा नेता आपदा के 10 हजार करोड़ का क्लेम रुकवा रहे हैं। यह क्लेम दिसंबर माह में प्रदेश सरकार को मिलना था। इस क्लेम की राशि को रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोकसभा चुनाव के नजदीक इसकी घोषणा करवाकर चुनावी फायदा लिया जा सका। प्रदेश सरकार के विरोध के चक्कर में भाजपा हिमाचल विरोधी विपक्षी दल बनकर रह गया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भोरंज के कंज्याण में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


 सुक्खू ने कहा कि जेओए आईटी 817 समेत आयुर्वेदिक डाॅक्टर, फार्मासिस्ट के भर्तियों के पात्रों को एक माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश राज्य चयन आयोग में पूर्व सरकार के समय भ्रष्टाचार हुआ है और पेपर बेचे गए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने हिमाचल के हितों को बेचा है। भाजपा हिमाचल विरोधी बन गई है। सीएम सुक्खू ने जनसभा में लोकसभा चुनावों के लिए भी समर्थन की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कैंसर संस्थान हमीरपुर के लिए पांच करोड़ जारी
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मामले राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय औसत 0.6 फीसदी है, जबकि हिमाचल का औसत दो फीसदी से अधिक है। कैंसर के उपचार के लिए किसी सरकार ने कदम नहीं उठाए। कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर में इसके लिए सेंटर स्वीकृत किया है। इस सेंटर के लिए पांच करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई है। इस संस्थान पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 

भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर रोका हिमाचल का पैसा : मुकेश
वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जलशक्ति विभाग में 10 हजार कर्मचारी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आपदा में केंद्र सरकार से राहत मदद नहीं मिलने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे को रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से बनाया जाएगा। एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें शालि की जाएंगी। मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा से पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया।

जयराम कंधों को मजबूत कर खुद अपनी लड़ाई लड़ेंउपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोड़कर गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। अब वह लोगों के घरों में जाकर 1500 की गारंटी को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि हमने ओपीएस दी है और 1500 रुपये भी देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम मुझे चुप रहने को बोल रहे हैं। जब मैं विपक्ष का नेता था, तब उन्हें प्रदेश की सत्ता से हटाने का जिम्मा मेरे पर था। कहा कि जयराम अपने कंधों को मजबूत रखें और अपनी लड़ाई खुद लड़ें।  मंदिरों में जागरण व भंडारे के लिए करवा सकेंगे ऑनलाइन बुकिंगउपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था बना रहे हैंं कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले। मंदिर में जागरण और भंडारा लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed